बेबा रेखा देवी ने पकड़े महिला आयोग की सदस्य के पैर

0
224

FARRUKHABAD : शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुरैठी निवासी बेबा महिला आयोग की सदस्य अशोक पाण्डेय के सामने रो पड़ी। इसके साथ ही बेबा रेखादेवी ने यह कहते हुए श्रीमती पाण्डेय के पैर पकड़ लिये कि यदि उसकी समस्या का हल न हुआ तो वह अपनी जान दे देगी।

[adrotate banner="3"]

बेबा ने कहा कि एक वर्ष पूर्व उसके पति ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से ही उसके ससुर कामता प्रसाद आये दिन उसका सामान इत्यादि फेंक देते हैं व गाली गलौज करके उत्पीड़ित करते हैं। महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अशोक पाण्डेय ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष शमसाबाद से जांच कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]