FARRUKHABAD : ट्रेन दुर्घटनाएं बढ़ने से चिंतित रेलवे ने इज्जत नगर मंडल में अगले साल 32 क्रासिंग बंद करने का निर्णय लिया है। इसमें फर्रुखाबाद शहर की नेकपुर चौरासी क्रासिंग भी बंद होने का प्रस्ताव है।
[adrotate banner="3"]
रेलवे क्रासिंगों पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ने से चिंतित रेलवे ने इस साल पांच मीटर के दायरे की क्रासिंगें बंद करने निर्णय लिया था। हाल ही में सर्वे भी करा लिया गया। शहर के मोहल्ला नेकपुर चौरासी (नेकपुर कलां वाली मोड़) के सामने स्थित क्रासिंग भी बंद करने का प्रस्ताव है।
इज्जत नगर (बरेली) मंडल के रेलवे प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष 101 रेलवे क्रासिंग बंद हुई थीं। वर्ष 2014 में मंडल में 32 रेलवे क्रासिंग बंद कराने के लिए सर्वे किया गया है। अंतिम निर्णय शीघ्र ले लिया जाएगा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


