बेटी की मौत पर दामाद को दौड़ा-दौड़कर पीटा

0
149

फर्रुखाबाद: थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम दुलेमई सलेमपुर निवासी दीपक पुत्र रामप्रकाश की पत्नी की जलकर मौत हो जाने से नाराज लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने दामाद को दौड़ा-दौड़कर पीटा बाद में पुलिस के हवाले कर दिया|

[adrotate banner="3"]

लड़की की माँ सुखरानी ने बताया कि तकरीबन १० वर्ष पूर्व दीपक से अपनी पुत्री नगीना का विवाह किया था| नगीना के एक लड़का व तीन लडकियाँ है| सुखरानी ने बताया कि दीपक अक्सर पैसे के लिए नगीना को परेशान करता रहता था दीपक दिल्ली हरियाणा बार्डर पर टैक्सी चलाता है|

कल दीपक दिल्ली से घर आया व नगीना से झगडा शुरू कर दिया व नगीना को अकेला देखकर कमरे में बंदकर आग लगा दी| वही दूसरी तरफ नगीना के पति दीपक ने जली हुई अवस्था में कायमगंज में भर्ती कराया जहाँ हालत गंभीर होने की वजह से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया जहाँ दीपक ने ही नगीना को भर्ती कराया| लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान नगीना की मौत हो गयी| सुचना पर नगीना के मायके वाले भी आ गए| तभी दीपक के साथ उसके ससुरालजनो का झगडा हो गया| बात मारपीट पर आ गयी तो दीपक के ससुरालजनो ने उसे लोहिया अस्पताल में दौड़ा-दौड़कर पीटा व पुलिस को सुचना दे दी| मौके पर आवास विकास चौकी इंचार्ज ने दीपक को गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया|

[adrotate banner="2"]