दर्दनाक होली: 500 किलोमीटर से आया पिया आँखों के सामने धू धू कर जल गया

0
129

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तुसौर निवासी ट्रक चालक नन्ने बाबू पुत्र सुरेन्द्र की हाईटेंशन लाइन से ट्रक छू जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गयी, और ट्रक भी धू-धूकर जल गया|

[adrotate banner="3"]

मौत का कोई समय व जगह नही होती वह तो हर जगह पहुँच ही जाती है| नन्ने बाबु नॉएडा से बरेली हीरो होंडा मोटर साईकिल का ट्रक संख्या HR 38 R 2297 चलाता था| बीती रात तकरीबन साढ़े नौ बजे अपने परिवार के साथ होली मानाने  ट्रक चालक नन्ने बाबू अपने गाँव जा रहा था। तभी हाईटेंशन लाइन के छू जाने पर नन्ने बाबू की ट्रक के अन्दर दर्दनाक मौत हो गयी और ट्रक भी धू-धूकर जल गया|नन्ने का शरीर इस कदर जल गया था कि शरीर के कई टुकड़े हो गए| सूचना पर तकरीबन डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रगेड ने आग को बुझाया|

[adrotate banner="2"]