बूथ पर बीजेपी व सपा समर्थक भिड़े

0
266

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) विधानसभा क्षेत्र अमृपुर के विकासखण्ड राजेपुर के ग्राम नगरिया जवाहर में बूथ पर ही बीजेपी व सपा समर्थकों में भिड़न्त हो गयी। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक दोनो पक्ष फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

मतदान करने के लिए बीजेपी के दो समर्थक लाइन में लगे थे। तभी वहां तकरीबन आधा दर्जन सपा समर्थक भी मतदान करने पहुंच गये। दोनो पक्षों में अपनी अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने को लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद गाली गलौज और मारपीट तक पहुंचा। तभी जन अधिकार मंच के प्रत्याशी संजय सोमवंशी के ऐंजेंट इन्द्रपाल ने 100 नम्बर पर फोन कर दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर देवेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर आ धमके। लेकिन इससे पूर्व ही दोनो के समर्थक खिसक गये।

क्षेत्राधिकारी नगर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि बीजेपी और सपा समर्थकों में एक दूसरे की पार्टी में मतदान करने को लेकर तू तू मैं मैं हो गयी थी। मारपीट नहीं हुई, पुलिस जांच कर रही है।

[adrotate banner="2"]