बूंद-बूंद पानी के लिये परेशान लोगो ने लगाया जाम

0
109

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा के सामने सड़क के सामने सड़क पर 12 दिनों से पानी उपलब्ध ना होने से पालिका के खिलाफ आक्रोशित लोगो ने जाम लगाकर नारेबाजी कर दी| बाद में पंहुची पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम खुलाया|

[adrotate banner="3"]

नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा, कछियाना, अंगूरीबाग़, लालगेट व गंगा नगर आंशिक में बीते 12 दिनों से पालिका के पानीकी सप्लाई खराब है| जिससे उनको पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है| हैण्डपाइप भी अधिकतर खराब है| जो सही है उनमे दूषित पानी आ रहा है| जिससे शनिवार को आक्रोशित लोगो ने नरकास रोड पर जाम लगा दिया| जिससे सुबह विधालय जाने वाले बच्चो को काफी देर इंतजार करना पड़ा| सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज अंगद सिंह मौके पर पंहुचे और पालिका कर्मियों से वार्ता की| जिसके बाद उन्होंने जाम खोला|

देशराज,दीपक, जबाहर सक्सेना, बांकेलाल , उर्मिला, राजरानी, कलावती व सरोजनी आदि ने जाम लगाया|

[adrotate banner="2"]