बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का धूमधाम से शुभारम्भ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का शुभारम्भ धूमधाम से किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे|
शुक्रवार को दोपहर एनडीएम अमित आसेरी ने फीता काटकर व बुद्ध प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर महोत्सव का शुभारम्भ किया| इस दौरान डॉ0 धम्मपाल थैरो बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि आज की ही दिन भगवान बुद्ध का जन्म लुम्बनी में और कुशीनगर में शरीर त्यागा था| कामरेड कर्मवीर शाक्य ने बताया कि 2019 का यह महोत्सव छठी बार बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जा रहा है| बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म पाठ के साथ बुद्ध वन्दना की|
महोत्सव में धम्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया| जिसमे 100 अंको ने प्रश्न पत्र में कुल 31 प्रतिभागियों नें हिस्सा लिया| डॉ0 देवेश शाक्य,सीटू शाक्य, दिनेश प्रियदर्शी, रघुवीर शाक्य, अमित शाक्य, नरवेश राजपूत व जयवीर सिंह आदि रहे|