अपडेट: बिहार के वांटेड को एसटीएफ ने उठाया

0
158

फर्रुखाबाद: बिहार प्रदेश से विभिन्य मामलो में फरार चल रहे वांटेड को बिहार की एसटीएफ ने दबोच लिया और अपने साथ ले गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर कोतवाली पुलिस व स्थानीय स्वाट टीम की मदद से बिहार से आयी एसटीएम ने घेराबंदी की| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के एक वांटेड अपराधी को दबोच लिया| वह बिहार में हुई कई महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल बताया जा रहा है|
एसटीएफ उसे अपने साथ बिहार ले गयी|
सूत्र यह भी बता रहे है कि एसटीएफ कई दिनों से शातिर की घेराबंदी करने का प्रयास कर रही थी| जिसके बाद उसे शुक्रवार को आखिर सफलता मिली| खबर का प्रकाशन होने के कुछ देर बाद बिहार प्रदेश से जेएनआई के पास एक फोन आया| उसने अपने को पकड़े गये आरोपी का परिजन
बताकर कहा कि उसे सूचना मिली है कि एसटीएफ उनके परिवार के मंगलेश निवासी भोजपुर आरा बिहार को पकड़ कर ले गयी है| उसके ऊपर हत्या आदि के कई मामले दर्ज है| शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया की आरोपी बिहार का वांटेड था| उसको एसटीएफ अपने साथ ले गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]