बुद्धा नर्सिंग होम में डॉक्टर के साथ हाथापाई, मरीज की ओटी में हालत बिगड़ने पर तोड़फोड़

0
139

A K MAURYAफर्रुखाबाद: पथरी का आपरेशन कराने पहुची महिला की ओटी में बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनो ने डॉक्टर एके मौर्या और बेहोशी वाले डॉक्टर यू पी तिवारी के साथ हाथापाई कर दी| मरीज के तीमारदार के साथ आये ३०-४० साथियो ने हॉस्पिटल में जमकर तोड़ फोड़ कर ओटी के उपकरण भी तोड़ डाले| महिला को माया हॉस्पिटल बढ़पुर में रेफेर कर दिया गया है| मौके पर पुलिस ने पहुच कर मामला सम्भाला| खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
डॉ ए के मौर्या ने बताया कि नगर के मोहल्ला चोबदारान की गीता बाथम पत्नी रामकिशोर पित्त की थैली में स्टोन का ऑपरेशन कराने के लिए बुद्धा नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी| ऑपरेशन शुरू करने से पहले डॉ यू पी तिवारी और डॉ ए के मौर्या ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाया| डॉ ए के मौर्या को ऑपरेशन करना था| मगर इससे पहले ही मरीज की हालत बिगड़ गयी और मरीज के तीमारदार भड़क गए| आनन फानन में गीता को दूसरे हॉस्पिटल की आई सी यू में भेजा गया| इसके बाद तीमारदार के साथ आये साथियो ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर दी और डॉक्टर के साथ भी हाथापाई की है|
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]