बसपा प्रत्याशी की गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस से नोकझोक

0
99

BSPफर्रुखाबाद: पुलिस चेकिंग के दौरान प्रत्याशियो के वाहनो की चेकिंग के दौरान पुलिस और प्रत्याशियो से नोकझोक हो गयी| बसपा प्रत्याशी जयवीर सिंह भदोरिया और भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के वाहनो की चेकिंग के दौरान प्रत्याशियो को बुरा लग गया| प्रत्याशी ने अधिकारियो पर सत्ता के दबाब में बसपा का शोषण करने का आरोप लगाया है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
शनिवार को सेंट्रल जेल चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान एसडीएम सदर लवकुश त्रिपाठी, सीओ सिटी व एआरटीओ उदयवीर सिंह ने गुजर रहे बसपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के वाहन को रोक लिया। उनके वाहन पर लगे काफी बड़े झंडे को आचार संहिता का उल्लंघन बताने पर बसपा प्रत्याशी ठा. जयवीर सिंह की एसडीएम सदर से नोकझोंक हो गयी। उन्होंने अधिकारियों पर सत्तारूढ़ दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। बाद उन्होंने झंडा उतार कर रख लिया, लेकिन कार्यक्रम में विलंब का बहाना कर वह पुलिस को तलाशी दिए बिना ही चले गये। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकरण की वीडियो रिकार्डिग देखने के बाद, यदि आवश्यक हुआ तो कार्रवाई की जायेगी।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]