बुढ़वा मंगल पर जगह-जगह प्रसाद वितरण

0
212

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुढवा मंगल के अवसर पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पवनपुत्र हनुमान का पूजन अर्चन किया। लोगों ने पूड़ी सब्जी, फल-फूल और बेसन के लड्डू का भोग लगाया। मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठे। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों में भक्तों ने स्टाल लगाकर राहगीरों को प्रसाद बांटा।
शहर के ग्राटगंज स्थित अपने आवास पर सपा नेता सरदार तोषित प्रीत सिंह ने स्टाल लगाकर राहगीरों को बूंदी का वितरण कराया| जिसमे बड़ी संख्या में राहगीरों नें प्रसाद ग्रहण कर ठंडे जल का सेबन कर आत्मशांति का अनुभव किया| नबीन मिश्रा(नब्बू) सुंदरकांड का पाठ किया| इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ| इस दौरान सपा नेता शशांक सक्सेना, चरण प्रीत सिंह, विशाल मित्तरा वेद, अक्षय सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]