बीमारी से परेशान महिला ने आग लगाकर आत्म हत्या की

0
94

फर्रुखाबाद : कायमगंज क्षेत्र के कंपिल के मोहल्ला शुक्लान निवासी राजकुमारी पत्नी सत्यभान काफी समय से बीमार चल रही थी, बताया जाता है कि महिला के गुर्दे भी खराब थे और मानसिक रुप से भी विक्षिप्त सी हो गयी थी। विदित है कि महिला पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। शुक्रवार दोपहर को घर पर कोई मौजूद नही था तभी महिला ने कमरे में बंद हो कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। जब इसकी जानकरी आस पड़ोसियों को हुई तो इसकी जानकारी महिला के पति को दी जहां लोगो के सहयोग से महिला को अधजली अवस्था में निजी चिकित्सक पर ले गये, परंतु उसे बचाय नहीं जा सक और महिला की घर पर मौत हो गयी। मामले की पुलिस को सूचना नही दी गयी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]