बीजेपी सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित

0
165

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के सिंधी धर्मशाला में बीजेपी की सदस्यता अभियान मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल में 15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया l जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सदस्यता अभियान कार्यशाला का शुभारंभ किया l जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभारंभ 1 सितंबर से होना है। प्रत्येक विधानसभा का लक्ष्य 75000 सदस्य बनाने का है। प्रत्येक मंडल पर 15000 या प्राप्त मतो का 75 प्रतिशत सदस्य बनने व प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 31 अगस्त को प्रत्येक बूथों पर सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन होगा। मण्डल अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने बताया कि सदस्यता अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
अभिषेक त्रिवेदी, अभिषेक बाथम, वीर बहादुर पाल, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, रामकिशोर सैनी, विरजु शाक्य, हरगोविंद सैनी, अजीत पांडेय,संजीव गुप्ता आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]