बीजेपी मंडल की बैठक में छलका कार्यकर्ताओ का दर्द

0
116

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा के कार्यकर्ताओं का रोष अनदेखी के चलते लगातार बढ़ता जा रहा है| जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक कोई भी कार्यकर्ताओं की समस्या को नही सुनता| उनकी जायज मांग पर भी कार्यवाही नही होती| कुछ इस तरह का दर्द बीजेपी कार्यकर्ताओं की मंडल की बैठक में झलका|
शहर के आवास विकास के बीजेपी जिला कार्यालय पर फतेहगढ़ मंडल की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे जिला महामंत्री डीएस राठौर को रहना था लेकिन वह नही पंहुचे| जिसके बाद जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर, जिला मंत्री धर्मेन्द्र राजपूत आदि व मंडल प्रभारी चित्रा अग्निहोत्री व मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान ने बैठक का नेतृत्व किया| एक नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर में अतिक्रमण अभियान चल रहा है लेकिन बीजेपी नेताओ की जायज बात भी नही सुनी जा रही| नगर उपाध्यक्ष ने बैठक का बहिष्कार करनें की घोषणा भी कर दी| लेकिन बाद में उन्हें समझाकर शांत किया गया| तभी मंच पर बैठे श्याम नगर निवासी एक नेता ने कहा वह क्या कर सकते है उनका मकान खुद ही अतिक्रमण में जा रहा है कोई सुने तब ना! खुद मंडल के शीर्ष नेता नें कहा की उनके साथ सीओ ने अभद्रता की थी| लेकिन उनके लाख प्रयास के बाद भी सीओ पर कार्यवाही नही हुई| जबकि मंत्री से भी शिकायत की| पुरी बैठक में केबल कार्यकर्ता अपना दर्द ही वयां करते रहे|
इस दौरान भाजयुमों क्षेत्रीय मंत्री शशांक शेखर मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित, बीजेपी मंडल महामंत्री शिवम दुबे, रामभरोसे चक, अनिल तिवारी, सुनील गुप्ता व अमन गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]