बीजेपी ने किया युवाओ के साथ धोखा

0
137

फर्रुखाबाद: समाजवादी युवजन सभा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुये कहा कि बीजेपी ने देश व प्रदेश के युवाओ के साथ धोखा किया है | जिससे युवा अब सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हो गया है|

[adrotate banner="3"]

शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कहा कि युवाओ का सर्वाधिक सम्मान समाजवादी पार्टी में ही होता है| लेकिन बीजेपी केबल युवाओ को धोखे पर रखकर धोखा देती है| सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव मंदीप यादव ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार व राज्य सरकार जन विरोधी है| सरकार ने बिना तैयारी के जीएसटी लागू कर जनता को धोखा दिया| इस दौरान गौरव यादव, विकास गुप्ता, राहुल यादव मनोज आदि ने अपने विचार रखे|

इस दौरान राजन यादव, अबधेश यादव, अमित सिंह, उमर फारुख आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]