भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सरकार पर हमला

0
138

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सरकार पर हमला बोला| उन्होंने सरकार के द्वारा डीजल-पेट्रोल के दाम पर काबू करनें और एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों में बदलाव करनें की मांग की|
शहर के बढ़पुर स्थित भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक व क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह के होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. हरिवंश सिंह नें कहा कि सरकार नें जो एससी/एसटी एक्ट बनाया है उसका गलत प्रयोग हो रहा है| जो लोग अपराध करें उन्हें फांसी दे दी जाये, लेकिन जो राजनैतिक से प्रेरित होकर कार्यवाही की जाती है उन निर्दोषों को तो बचाया जा सके|  राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि डीजल का भाव आसमान पर है| जिससे किसान परेशान है| सरकार आसमान छू रहे भाव पर लगाम लगाये और किसानों को डीजल का कोटा निर्धारित कर दे| लेकिन भाव कम होनें चाहिए| उन्होनें कहा कि कोरोना में भी आक्सीजन की कमी से कई मौतें हुईं| लेकिन फिलहाल अब आक्सीजन की व्यवस्था है|
सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार नें उनकी मांग नही मानी तो क्षत्रिय महासभा सड़कों पर उतरेगी| एक सबाल किया गया कि जो संगठन के पदाधिकारी भाजपा में उच्च पदों पर सत्ता की मलाई खा रहें है वह क्षत्रिय महासभा में पदाधिकारी भी है क्या वह सरकार का विरोध करेंगे| लेकिन उन्होंने कोई संतोष जनक उत्तर नही दिया|
वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री व संगठन में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमन राठौर, जिलाध्यक्ष रामबहादूर सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]