बीजेपी नें जिला पंचायत चुनाव की तरफ लगायी टकटकी

0
815

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित बीजेपी के जिला मुख्यालय पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया|
मुख्य वक्ता सांसद मुकेश राजपूत ने कहा हर बार की तरह इस बार भी संगठन ने प्रथा को जारी रखते हुए संगठन के ही कार्यकर्ता को पार्टी की कमान सौपी है। पार्टी ने संगठन के लिए कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता का चयन किया है। उन्होंने आगामी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा की पार्टी और संगठन के आगे बड़ी-बड़ी चुनौतियां हैं इस बार जिला पंचायत का चुनाव एक बड़ी चुनौती है। संगठन द्वारा अच्छे कार्यकर्ता का चयन करके उसको जिला पंचायत के चुनाव में मौका देने का कार्य किया जाएगा पार्टी के सामने लगातार जीत की चुनौती को बरकरार रखना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पार्टी ने जो दायित्व मुझे सौपा है उसे दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह किया जाएगा प्रत्येक कार्यकर्ता की बात संगठन स्तर पर सुनी जाएगी। आगे आने वाली प्रत्येक चुनौती का सामना किया जाएगा। जिला पंचायत का चुनाव हो या विधानसभा 2027 का चुनाव हो प्रत्येक चुनाव में भाजपा अपनी जीत को कायम रखेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा एक लंबे कार्यकाल में मुझे कार्य करने का अवसर मिला। प्रत्येक अनुभव के साथ हर कार्यक्रम को सफलता देने का प्रयास किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा पार्टी संविधान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में कार्य करने का अवसर समय-समय पर मिलता है| जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा भाजपा का संगठन देश का सबसे मजबूत संगठन है| शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी , पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार,आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, संकिसा अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, चित्रा अग्निहोत्री, सुमन राठौर, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, गोपाल राठौर आदि रहे| संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]