बीजेपी को वोट देने पर घर में घुसकर तोड़फोड़,मारपीट

0
167

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम निनौआ में बीती रात सपा समर्थको ने बीजेपी को वोट देने वाले एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया| दबंगो ने दम्पत्ति को पीटने के साथ ही साथ उसके घर में तोड़फोड़ भी की| घटना की सूचना पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली|

[adrotate banner="3"]

गाँव के मुकेश पुत्र रामचन्द्र वाथम की पत्नी पिंकी ने बताया की उसके पति के साथ गाँव के ही एक दबंग व्यक्ति के सपा में वोट ना देने की बात को कहकर विवाद कर दिया था | लेकिन कुछ लोगो ने मामले को सफा-दफा कर दिया| सोमबार शाम को प्रीती का आरोप है की गाँव का दबंग अपने साथ पड़ोसी गाँव राजानगला से कई युवको को बुला लाया| उसने घर में घुसकर जमकर तोड़-फोड़ की| जब विरोध किया तो प्रीती और उसके पति मुकेश के साथ जमकर मारपीट कर दी| आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये|

घटना की सूचना 100 डायल पर दी गयी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची और मुकेश को कोतवाली ले गयी| पुलिस ने घायल मुकेश का मेडिकल कराकर| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में एनसीआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है| कोतवाल अनूप निगम ने बताया की दारू के नशे में मारपीट हुई थी| एनसीआर दर्ज की गयी है| तोड़फोड़ का कोई मामला नही है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]