बीजेपी ने एक-एक विधानसभा में भेजी 13-13 बोरे प्रचार सामग्री

0
147

फर्रुखाबाद: इस बार विधानसभा चुनाव को बीजेपी पूरे जोर शोर से लड़ने के मूड़ में है। इसके लिए प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जिसके चलते पार्टी की तरफ से एक प्रत्याशी को 13 बोरे प्रचार सामग्री उपलब्ध करायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

बीजेपी पूर्व में भी सोशल मीडिया के जरिये आम जनता तक पहुंचने का पूरा प्रयास कर रही है। जिसमें और चार चांद लगाने के लिए बीजेपी ने अपने एक एक प्रत्याशी को 13-13 बोरे प्रचार सामग्री उपलब्ध करायी है। जिसमें स्टीकर, पोस्टर, झण्डे, चुनाव चिन्ह के बिल्ले आदि अन्य प्रचार सामग्री शामिल हैं।

[adrotate banner="2"]