जनपद में उमा भारती व केशव प्रसाद का कार्यक्रम तय

0
176

फर्रुखाबाद: जिले की सियासी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सभी दलों के स्टार प्रचारक अपने अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए पूरा जोर लगाये हैं। बीते दिन कमालगंज में बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब जिले में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम तय हो गया है।

[adrotate banner="3"]

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का 9 फरवरी को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानगंज में जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य उसी दिन कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

बीजेपी के जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया कि जिले में अभी और स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम लगने की संभावना है। जिसके लिए लगातार प्रयास जारी है।

[adrotate banner="2"]