बीजेपी की फतेहगढ़ नगर कमेटी में भी विवाद

0
142

bjp moviफर्रुखाबाद: बीजेपी की फतेहगढ़ कमेटी में भी खेल नजर आ रहा है| जिसके चलते एवीबीपी के कार्यकर्ताओ को फ़तेहगढ़ नगर का सदस्य बना दिया गया| जिसका कार्यकर्ताओ ने विरोध किया है|

[adrotate banner="3"]

बीते दिनों फतेहगढ नगर कमेटी के अध्यक्ष रामवीर शुक्ला और जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में फ़तेहगढ़ नगर कमेटी की घोषणा की गयी थी| जिसमे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रानू दीक्षित और पूर्व नगर मंत्री रजत कटियार को कमेटी में सदस्य बना दिया गया| दोनों पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उनसे बिना जानकारी किये कमेटी में उनका नाम लिखा गया| दिये गये प्रेस नोट में रानू और रजत ने कहा कि वह एबीवीपी के कार्यकर्ता है| वह नगर कमेटी में नही है| उन्हें फर्जी तरीके से कमेटी में रखा गया| वह नगर कमेटी में काम नही करेगे|

एबीवीपी फतेहगढ़ कार्यकारणी गठित
संगठन के विभाग प्रमुख रशिम राज ने कमेटी घोषित की| जिसमे शैलेन्द्र मिश्रा को नगर अध्यक्ष, शशांक दुबे, अमित शुक्ला और गौरव त्रिवेदी को नगर उपाध्यक्ष, शरद शुक्ला को नगर मत्री बनाने के साथ ही साथ अन्य को भी पद दिये गये|
रानू दीक्षित, अखिलेश पाण्डेय, रजत कटियार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]