बीएसपी सुप्रीमो मायावती का भाजपा पर हमला

0
105

mayawatiलखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर मायावती ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

[adrotate banner="3"]

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार के हवाई वादों की पोल नौ माह के शासनकाल में ही खुल गई है। इनकी बड़ी बड़ी बाते हवा हवाई हैं। बीजेपी की बड़ी-बड़ी बातों से जनता ऊब गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ माह की सरकर में किसान तथा गरीबों के विरोध में फैसले हुए हैं। किसान तथा देश का गरीब परेशान है और इस सरकार के कार्यकाल में धन्ना सेठ और मजबूत होते जा रहे हैं। उनकी झोली भरती जा रही है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने वाली योजना बना रही है। सरकार गरीबों से करे हुए हर वादे को भूल गई है।

मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दंगाईयो को संरक्षण देने का काम कर रही है। लोगों के बीच नफरत फैला कर भाजपा अपना उल्लू सीधा करना चाह रही है। बसपा सुप्रीमो ने कहा भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में इनके खराब काम के कारण तगड़ा झटका मिला है। पार्टी को उनके गढ़ दिल्ली में करारी हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली में भाजपा की हार को विश्व भर में देखा जा रहा है। अब इनको अमेरिका में भी शर्मिंदा होना पड़ रहा है। बीजेपी की दिल्ली हार की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। भाजपा ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में एक के स्थान पर दो-दो प्रत्याशी उतारे। यह पार्टी जोड़-तोड़ के बाद भी नाकाम रही। मायावती ने कहा कि अब भाजपा बिहार की सत्ता हथियाने में लगी है। यूपी के विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा ने जोड़-तोड़ का प्रयास किया, लेकिन इनको सफलता नहीं मिली।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा सिर्फ 31 फिसदी वोट पाकर केंद्र की सत्ता पर काबिज है। अब यह पार्टी इसी तरीके से देश के हर राज्य पर कब्जा करने के प्रयास में है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश से लोकसभा में पार्टी को सबसे अधिक सीट मिली हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश उपेक्षित ही है। यहां का गरीब और गरीब होता जा रहा है। किसान को न तो बिजली मिल रही और न ही खाद तथा पानी।

[adrotate banner="2"]