बीएसए ने जिला समंवयकों पर नकेल कसने को तीन एसडीआई बीएसए कार्यालय से अटैच किये

0
134

फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सर्वशिक्षा अभियान में कार्यरत जिला समंवयकों पर नकेल कसने की नियत से तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को जारी आदेश के अनुसार शमसाबाद में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, मोहम्मदाबाद में तैनात वेद प्रकाश यादव व राजेपुर में तैनात प्रवीन शुक्ला को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर लिया गया है। मुख्य रूप से सर्वेश कुमार को जनसूचना, वेद प्रकाश यादव को यूनीफार्म व पाठ्य पुस्तक वितरण व प्रवीन शुक्ला को एमडीएम एवं विद्यालय भवन निर्माण कार्यों से संबंधित जिम्मेदारियां दी गयी हैं। बीएसए कार्यालय से संबंधित अन्य जिम्मेदारियां भी इनको वितरित की गयी हैं।

नये आदेश से सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत तैनात जिला संमन्वयकों के कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण हो पाने की संभावना जतायी जा रही है।

[adrotate banner="2"]