अबकी बार मूर्ति टूटी तो सांचा तैयार रखेंगे- अखिलेश यादव

0
120

फर्रुखाबाद: अबकी बार मायावती की मूर्ति टूटी तो पहले से ही सांचा तैयार रखेंगे जिसमे प्लास्टर ऑफ़ पेरिस की मूर्ति मिनटों में तैयार हो जाती है| और अब तो मोम की भी मूर्तियाँ भी बनने लगी है| लखनऊ में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जबाब में अखिलेश की ये बात सुनते ही ठहाके लगे| पार्टी विधायको और कार्यकर्ताओं की चिंतन बैठक के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों को दोपहर के लिए लंच पर आमंत्रित किया तो उससे पहले पत्रकारों ने सवालों की झड़ी लगा दी|

[adrotate banner="3"]

मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव की सरकार से पूर्ण संतुष्ट नहीं दिखे| ये बात अखिलेश यादव ने भी मानी| उनका कहना है कि पार्टी के मुखिया हैं उनका काम है दिशा देना और आंकलन करना| कहीं कोई गलती हुई तो फटकार की गुंजाईश रहती ही है| वे अब और सुधार करेंगे| परंपरागत लीक से हट कर अखिलेश यादव सरकार की विफलताओ को मुकरते नहीं उन्हें साझा करते है| एक युवा मुख्यमंत्री का ये चेहरा काफी पसंद किया जा रहा है| कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने कहा कि गड़बड़ी पीछे से मिली है कुछ समय लगेगा| अधिकारी तो वही है उन्हें नए तरीके से चलने को बार बार कहा जा रहा है| गलती करेगा तो वख्शा नहीं जायेगा उस पर सबसे पहले कारवाही होगी|

माया मूर्ति टूटने के मामले में बसपा और सपा में समझौता के संदेह पर उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के भ्रष्टाचार को वख्शा नहीं जायेगा| लोकायुक्त के पास जांचे चल रही है| एक पत्रकार ने पुछा कि इस बार तो मायावती की मूर्ति तैयार रखी थी जल्दी लग गयी, फिर टूटी तो क्या करेंगे? इस पर अखिलेश ने हसते हुए जबाब दिया कि सांचा तैयार रखेंगे|

[adrotate banner="2"]