बीएसएनएल के एसएसए ठेका श्रमिको का प्रदर्शन

0
116

फर्रुखाबाद: शहर के लाल दरवाजा स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कार्यारत एसएसए ठेका श्रमिकों ने अपनी मांगो को लेकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से पीएम मोदी को सम्बोधित ज्ञापन भी भेजा|

[adrotate banner="3"]

ठेका श्रमिको ने मांग कर कहा है कि श्रमिको को विभागीय अधिकारिओ के द्वारा 1200 से 4000 हजार रूपये दिये जा रहे है| जो श्रम कानून का खुला उलंघन है| जिससे ठेका श्रमिको का शोषण हो रहा है| जिला एसएसए कार्यालय केन्द्रीय बीएसएनएल कार्यालय के निर्देशों का पालन ना करने ठेका श्रमिको के मानदेय में लम्बा गोलमाल कर रहा है| जो श्रमिक इस उत्पीडन के खिलाफ आबाज बुलंद करता है उसे कार्यमुक्त कर दिया जाता है| श्रमिको ने मांगो को लेकर जमकर प्रदर्शन किया|

इस दौरान अध्यक्ष रामनिवास गंगवार, सचिव योगेन्द्र प्रताप सिंह, रोहित कटियार, स्वाती भारद्वाज, विमल राजेश पंकज आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]