बिना परमिट संचालित 2 स्कूल वाहन सीज, पांच का चालान

0
265

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एआरटीओ प्रवर्तन नें जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाकर दो स्कूली वाहनों को सीज किया | इसके साथ ही पांच का चालान भी किया गया है|
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सोमवार को मेरापुर थाना क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गयी। जांच के दौरान दो वाहनों में गंभीर कमियां पाए जाने पर उन्हें थाना मेरापुर में सीज कर दिया गया है । इसके अतिरिक्त पांच स्कूली वाहनों को चालान किया गया है| उन्हें निर्देशित किया गया कि वह अपने वाहन का निरीक्षण कार्यालय में करायें । स्कूली वाहनों पर रूपए 98,000 का अर्थ दंड लगाया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]