बिना तारो के दौड़ेगी विधुत, बिना एनर्जी के चार्ज होंगे मोबाइल!

0
102

sinuफर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) जिले में प्रतिभाओ की कोई कमी नही| लेकिन सुबिधाओ के आभाव में कई प्रतिभायें दम तोडती दिख रही है| मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नगला सबल नदौरा निवासी छात्रा सीनू पुत्री राजेश सिंह ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली 6 विभिन्य तकनीके विकसित की है| लेकिन उन्हें पंख नही मिल पा रहे है| होनहार छात्रा सीनू ने पीएम मोदी को पत्र लिख अपना प्रोजेक्ट सौपने की तैयारी की है| लेकिन अभी उसे रास्ता नजर नही आ रहा है|

[adrotate banner="3"]

सीनू ने बताया की विज्ञान के क्षेत्र में 6 तकनीके विकसित की है| जिसमे ट्रेनों के बड़े-बड़े हादसे रोकना, विधुत को बिना तारो के भेजना, ब्रह्मांड के रहस्य को सुलझना, देवनागरी लिपि के आधार पर एक नई कलर लिपि का निर्माण करना, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के समस्त प्रश्नों के उत्तर को कुछ समय में ही बेहतर तरीके से सजाना, मोबाइल को बिना विधुत व सोलर एनर्जी के बिना स्वत: चार्ज करने का रहस्यमय तरीका है| सीनू ने बताया की सभी बिन्दुओ के प्रोजेक्ट मैंने भलीभांति तैयार कर लिये है| इन प्रोजेक्टों को पीएम मोदी को सौपना चाहती हूँ |

बीएससी द्वितीय वर्ष की पुरुषोत्तम सिंह डिग्री कालेज राजेन्द्र नगर की छात्रा सीनू का कहना है की जिले में आधुनिक लैब नही है| ना ही उसके पास उतनी धन राशि है जिससे वह प्रयोग कर सके| लेकिन पीएम मोदी यदि चाहे तो इस 6 प्रोजेक्ट के माध्यम से विज्ञान में नई दिशा ला सकते है|

[adrotate banner="2"]