बिट्टू परमार व उसके तीन भाइयों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

0
145

FARRUKHABAD : मोहल्ला बाग कूंचा में खिलौना व उसके परिजनों के खिलाफ खिलौना पक्ष की तरफ से घायल शिवम के पिता सुशील ने शहर कोतवाली में बिट्टू परमार तथा उसके तीन भाइयों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।shivam

[adrotate banner="3"]

दी गयी तहरीर मे सुशील पुत्र विद्यासागर मिश्रा निवासी बाग कूंचा ने कहा है कि उसका पुत्र शिवम मिश्रा स्कूल से लगभग 12 बजे घर आ रहा था। मोहल्ले के अंदर एक एम्बेसडर कार में सवार शिवेन्द्र उर्फ बंटू परमार, आनंद विक्रम उर्फ बिट्टू परमार, पुष्पेन्द्र व यायेन्द्र विक्रम सिंह निवासी कुम्हरौर अमृतपुर, वर्तमान निवासी आवास विकास कालोनी दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ गाड़ी से उतरे और उसके ड्राइवर दिनेश जाटव निवासी सुनहरी मस्जिद को पकड़ लिया।

गाली गलौज करने लगे और कहा कि तू मेरे यहां ड्राइवरी नहीं करेगा यह कहकर मारने पीटने लगे। सुनील के पुत्र शिवम ने जब इसका विरोध किया तो शिवेन्द्र उर्फ बंटी ने राइफल, बिट्टू उर्फ आनंद ने पिस्टल, पुष्पेन्द्र व यायेन्द्र ने असलहों से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।

शिवम जैसे तैसे घर में जान बचाकर घुस गया। फायर की आवाज सुनकर मोहल्ले के शानू सक्सेना, कौशिक, रानू व परिवार के अन्य लोग आ गये व ललकारा। भागने के प्रयास में सड़क पर गिर गये। जिससे दो लोगों को चोटें लगी। सुनील ने कहा कि फायरिग का बारूद उसके पुत्र के भौं पर लगा। जिससे वह घायल हो गया। शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]