एग्जिट पोल: बीजेपी की बयार, कांग्रेस की हार और दिल्ली में आपने फास दी रार

0
135

assembly election 2013दिल्ली में रिकॉर्ड वोटिंग के साथ ही पांच राज्यों में मतदान की प्रकिया समाप्त हो गई। 8 दिसंबर को ये फैसला होगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा और किसे हार नसीब होगी?

[adrotate banner="3"]

हालांकि, एग्जिट पोल के जर‌िए हार और जीत के अनुमान लगने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के अब तक‌ के दावों के मुताबिक, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और छत्‍तीसगढ़ में रमन सिंह की वापसी हो सकती है और दिल्‍ली में शीला दीक्षित की हार की संभावना है। आम आदमी पार्टी के कारण्‍ा दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा के समीकरण बन रहे हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

दिल्ली में शीला की वापसी मुश्किल

वहीं, एबीपी-नीलसन के एक्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को 32 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को 18-18 सीटें मिल सकती हैं। 2 सीटें अन्य के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं।

वोटिंग में दिल्ली फर्स्ट ड‌िवीजन पास

वहीं, इंडिया टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर 29 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 21 और आम आदमी पार्टी को 16 सीटें मिलने का अनुमान हैं। अन्य के खाते में 4 सीटें जाने का अनुमान है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, राजधानी में भाजपा को 29, कांग्रेस को 21 और आप को 16 सीटें हासिल होंगी। चार सीटें अन्य के खातें में जाएंगी।

मध्य प्रदेश में लौट सकते हैं शिवराज

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान एक बार वापस लौटते दिख रहे हैं। इंडिया टीवी-सी वोटर्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 128, कांग्रेस को 92 और अन्य को 10 सीटें मिलेंगी। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 161, कांग्रेस को 62 और अन्य को 7 सीटे मिलेंगी।

[adrotate banner="2"]