बिजली ना आने से सूख रही फसलें, अन्नदाताओं ने सड़क की जाम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीते कई महीनों ने चल रही बिजली की किल्लत से परेशान किसान ने जब अपनी फसल को सूखते देखा तो उसका गुस्सा फुट पड़ा| दर्जनों की संख्या में किसानों ने जाम लगा दिया| लेकिन मौके पर पंहुची पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम खुलवाया|
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नगला धोबिया,रुकैया ,नौगांव,बबुरी के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने फसल सूखने के विरोध में अचरा-अलीगंज मार्ग जाम कर दिया| ग्रामीणों का आरोप है की बिजली ना मिलने से गेहूं,तंबाकू,लहसुन की फसल सूख गई है| लाइन सही कराने के लिए जेई सुधीर कुमार,एसडीओ आर के वर्मा को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई| आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज को भी रोक दिया|
1 घंटे तक अचरा से अलीगंज मार्ग पर जाम लगा रहा| 1 घंटे बाद चौकी इंचार्ज अचरा शैलेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे| ग्रामीणों को की समस्या सुनने की जगह उन्होंने किसानों को जेल भेजने की धमकी देकर जाम खुलवा दिया| ग्रामीण अर्जुन,धर्मेंद्र,जगत सिंह,कप्तान सिंह, अमर सिंह,प्रवेश कुमार,सुखबीर,राजवीर,नीरज वर्मा,विपिन,राहुल,मनोज,सुरेश आदि रहे|
अचरा फीडर से चल रहा गडबड झाला
जिन गाँवो में बिजली की समस्या से फसल सुख रही है| वहां विधुत उपकेन्द्र शाहबगंज अचरा फीडर से सप्लाई आती है| इस फीडर पर दो सैकड़ा समर लगे है| उपकेन्द्र का ट्रांसफार्मर कम पावर का है| जब तक उस पर बड़ा ट्रांसफार्मर नही लगता तब तक बिजली इसी तरह किसान की फसल सुखाती रहेगी| जेई सुधीर कुमार ने बताया इस सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी नही है|
कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक ने बताया की यदि समस्या थी तो ग्रामीणों को उनसे कहना चाहिए था| किसानों की बिजली ना आना और फसल सुखना गम्भीर मसला है| तत्काल इस सम्बन्ध में बिजली अधिकारीयों से वार्ता कर निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा|