फर्रूखाबाद। बिजली का करंट लगने से थाना मऊदरवाजा के गा्रम माधोपुर निवासी स्व0 हरिशचंद्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र विनोद की मौत हो गई। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक उनका भतीजा लगता है|
[adrotate banner="3"]
विनोद रोज की तरह पैदल गंगा नहाने जा रहा था। चकरोड़ पर दलदल होने के कारण किनारे से निकला। खेत के किनारे लगा तार छू जाने से उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विनोद के चाचा धम्मसिंह ने ग्राम अमेठी कोहना निवासी खेत मालिक भारत दीक्षित के पुत्र, हरीवावू, रामनिवास, रामनरेश एवं राजावावू के विरूद्र रिर्पोट लिखाई। इसपेक्टर आरपी यादव, कादरी गेट चैकी प्रभारी इनाम सिंह ने जांच पडताल कर शव को पीएम के लिए भिजवाया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


