बिजली कर्मियों में तेज हुआ आंदोलन का करंट, कई जगह अँधेरा

0
130

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। जिससे कई जगहों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। लोग परेशान हैं।वहीं जनपद में कई फीडरों की सप्लाई बाधित होनें से अँधेरे में हैं| कई जगह रात में ही सप्लाई बाधित हो गयी थी कुछ जगह दिन में सप्लाई बंद हुई|  जिससे हाहाकार मचा है|
विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन में बिजली कर्मी भोलेपुर बिजली घर पर निजीकरण के विरोध दूसरे दिन सरकार के खिलाफ आन्दोलन की खिचड़ी पकाते नजर आये| बिजली कर्मियों नें ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की|  बैठक को सम्बोधित करते हुए सहायक अभियंता व समिति के संयोजक जितेन्द्र सिंह नें कहा कि सरकार हम सभी बिजली कर्मियों पर जबरदस्ती हड़ताल थोपने का काम कर रही है| अधिशाषी अभियंता हरीबरन नें कहा कि पूर्व में भी निजीकरण के लिए किये गये सभी प्रयोग विफल रहे| सरकार निजीकरण ना करने व्यवस्था और नीतियाँ ठीक करे| सरकार नें प्रदेश की जनता गरीब किसान, कर्मचारी के हितों को ताक पर रख दिया है|  इस दौरान अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, सहायक अभियंता विनोद कनौजिया, राजकुमार वर्मा, शरद प्रताप, राम प्रवेश, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, अमित शर्मा, वेद प्रकाश भारती आदि रहे|
जनपद में कई जगह बिजली संकट, हाथापाई की नौबत 
बिजली कर्मियों की हड़ताल के दूसरे दिन से ही विधुत व्यवस्था चरमरा गयी| मिलेट्री फीडर बीती रात बाधित रहा, लकूला उपकेन्द्र मंगलवार सुबह से बंद, बेबर रोड फीडर आधी रात से बाधित कई जगह लोगों नें विवाद के साथ हाथापाई तक करने का प्रयास किया|
युवा कांग्रेस नें दिया संघर्ष समिति को समर्थन
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें आंदोलन कर  रहे बिजली कर्मियों से मिलकर उन्हें अपना समर्थन पत्र सौपा और प्रदर्शन में अपनी सहभागिता की| उन्होंने कहा कि सरकार निजीकरण की जो नीति ला रही है उससे कर्मचारियों का शोषण होगा| कांग्रेस बिजली कर्मियों के साथ हर मोड़ पर खड़ी हुई है| वरुण त्रिपाठी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]