बिजली करंट से युवक की मौत, बालक गंभीर

0
219

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) खेत में तारों में छोडे गये बिजली करंट से युवक व बालक हो गया, उसे सीएचसी लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया l जबकि बालक का उपचार किया गयाl थाना क्षेत्र के ग्राम गुडेरा निवासी उम्र 35 वर्ष अवनीश पुत्र शिशुपाल के गांव के निकट ही रणवीर पुत्र छत्रपाल ने अपने खेतों में किनारे लगे बिजली की सप्लाई छोड़ दी थी l जिससे उधर गये अवनीश व बालक अंश पुत्र योगेंद्र को भी जोरदार करंट लग गयाl अवनीश को सीएचसी लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया l मृतक की पत्नी पूनम देवी व मां वीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया l मृतक के चार बच्चे 6 वर्षीय आरती, 5 वर्षीय शिवा, तीन वर्षीय अन्वी व एक तीन माह का दूधमूँहा हैँl थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया है कि अभी कोई सूचना नहीं है सूचना मिलते विधि कार्रवाई की जाएगी

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]