बिजली करंट से घायल की उपचार के दौरान मौत, भीड़ ने लगाया जाम

0
184

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) हाईटेशन लाइन के करंट की चपेट में आनें से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी| आक्रोशित परिजनों नें मुख्य मार्ग पर शव रखकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया| पुलिस नें कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद भीड़ नें जाम खोला| पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम नगला रघोल निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र देशराज कमालगंज स्थित तिवारी ट्रेडर्स पर सामान लेने गया था। इसी दौरान गायत्री कोल्ड स्टोरेज से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन टूटकर उसके ऊपर गिर जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे उपचार हेतु भर्ती किया गया| जंहा उसकी मौत हो गयी|
जितेन्द्र की मौत की खबर से ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद-छिबरामऊ मार्ग मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया| मृतक की पत्नी सीमा, मां माया देवी बुरी तरह बिलखने लगे| जाम लगने की सूचना मिलने पर सीओ राजवीर सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने भीड़ को समझाकर कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद परिजन शव हटाने और जाम खोलने को तैयार हुए| थानाध्यक्ष पूनम जादौन ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]