बिजली कटौती के विरोध में मुस्लिमों ने लालगेट पर काटा गदर

0
115

फर्रुखाबाद: रमजान के महीने में बिजली कटौती से आजिज मुस्लिमों ने शनिवार को नगर के लालगेट चोराहे पर जमकर गदर काटा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बूथ को तोड़फोड़ की व नगरपालिका के फव्वारे की रेलिंग भी तोड़ दी।

[adrotate banner="3"]

लगातार बिजली कटौती से परेशान खटकपुरा के आक्रोशित सैकड़ों मुस्लिमों ने शनिवार को शहर क्षेत्र के लालगेट तिराहे पर तोड़फोड़ कर हंगामा मचाया तथा डिवाईडर को सड़क के बीच में तिरछा रखकर रोड जाम कर दिया| जिससे सड़क के  दोनों और वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं व यातायात ठप हो गया| तिराहे पर लगा  नगर पालिका का फब्बारा भी आक्रोशित भीड़ का शिकार बना| गुस्साए लोगों ने फब्बारे में तोड़फोड़ की| फब्बारे के चारों तरफ लगी रेलिंग उखाड़ दी| रोडवेज बस में भी तोड़फोड़ की| सूचना पाकर फर्रुखाबाद कोतवाली के एस एस आई योगेन्द्र कुमार फ़ोर्स लेकर मौके पर पहुंचे| गुस्साए लोगों को शांत करने का प्रयास किया|एसएसआई के समझाने पर मुस्लिमों ने जाम खोल कर विद्युत व्यवस्था तत्काल ठीक कराये जाने की चेतावनी दी।

[adrotate banner="2"]