बिजली आपूर्ति और बिलिंग गड़बड़ी को लेकर युवा व्यापार मंडल का धरना

0
35

फर्रुखाबाद:(नगर संबाददाता) युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में करीब एक दर्जन व्यापारियों ने शनिवार दोपहर शहर के चौक चौराहे पर बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिजली विभाग का पुतला दहन करने पहुंचे थे। करीब 12:30 बजे चौक चौराहे पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। पुतला दहन की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाया। पुलिस की मौजूदगी में पुतला दहन नहीं होने दिया गया।धरने को संबोधित करते हुए युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। शिकायत या जानकारी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं की जाती। साथ ही उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल भेजे जाने की भी शिकायत की।
सूचना पर बिजली विभाग के एसडीओ अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि बिजली आपूर्ति और बिलिंग संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा तथा व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि पुलिस को पुतला दहन की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया है यदि बिना अनुमति पुतला दहन या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाला कोई कार्यक्रम किया जाता है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]