बाल्टी में डूबकर बच्चे की मौत

0
100

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी इरफान अली के पुत्र की घर में ही पानी भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार ग्वालटोली निवासी इरफान अली की पत्नी नाजनीन अपने देवर शमशाद के यहां गयीं थी। शाम लगभग 6 बजे घर के अन्य बच्चों के साथ 11 माह का बच्चा फरहान भी खेल रहा था।

नाजनीन ने बताया कि वह शमशाद के अन्य परिजनों के साथ व्यस्त हो गयीं और बच्चे का ध्यान भूल गयीं। जब घर जाने को हुईं तो उन्होंने बच्चे फरहान को ढूंढा। अचानक उनकी निगाह बाल्टी पर गयी तो बच्चा फरहान पानी भरी बाल्टी में उल्टा पड़ा था। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। आनन फानन में फरहान को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[adrotate banner="2"]