बार के समर्थन से अनुपम का निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा

0
100

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी तय एक साल का वक़्त है मगर जनपद की राजनैतिक शतरंज पर हर रोज इस खेल के खिलाडी अपने मोहरे सजाने लगे हैं| नगर विधानसभा से बसपा, सपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद तीसरे दावेदार के रूप में अनुपम दुबे का नाम सामने आया है| अनुपम को बार का समर्थन भी प्राप्त हो गया है|

[adrotate banner="3"]

पेशे से ठेकेदार अनुपम दुबे वकील भी हैं और उनके पास डाक्टरी की भी डिग्री है| अनुपम दुबे को विधानसभा चुनाव लड़ने पर बार एशोसियेशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह और महासचिव संजीव परिया ने अपने संगठन का लिखित समर्थन पत्र भी जारी किया है| अनुपम दुबे ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छा जाहिर करते हुए बार को समर्थन हासिल करने के लिए प्राथना पत्र दिया था जिस पर आज बार की बैठक आहूत की गयी| बार की बैठक में सर्वसम्मति से अनुपम दुबे का समर्थन करने का निर्णय लिया गया|

[adrotate banner="2"]