बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष के घर लूट में चौथा आरोपी गिरफ्तार

0
117

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के घर हुई चोरी में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से पुलिस को लूटे गये रूपये भी बरामद होंने का दावा किया है|
बीते 6 दिसम्बर 2021 को दिन दहाड़े नकाबपोश बदमाशों नें तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार के घर से 1,15,000 रूपये की नकदी, एक सोने की चैन, एक राइफल का लाइसेंस लूट कर घटना को अंजाम दिया था| 17 मार्च 2022 को पुलिस ने लकूला स्थित मनोज अग्रवाल के मैदान से आरोपी मोनू पाल पुत्र फेरु पाल निवासी अंगूरी बाग, मयंक शुक्ला पुत्र गणेश चन्द्र शुक्ला निवासी गंगानगर कालोनी, रिषी जोशी पुत्र चन्द्र शेखर निवासी गंगा नगर को गिरफ्तार किया|  उनके पास से लूटे गये 9100 रूपये, चार मोबाइल व एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस के साथ ली लूटे गये  राइफल का लाइसेंस बरामद किया था|
इसके बाद 4 जून 2022 को पुलिस ने इसी मामले में कचेहरी रोड़ फब्बारा चौक फतेहगढ़ से श्याम पंडित पुत्र अरुन शुक्ला निवासी ओपी भट्टा के सामने वाली गली खानपुर को गिरफ्तार किया| उसके पास से लूट के 3750 रूपये भी बरामद किया है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]