बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीब पारिया पर मुकदमा

0
148

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सम्पति विवाद के मुकदमें को निपटाने के बदले लाखों रूपये की मांग करने और जबरन रूपये लेनें के मामले में पुलिस नें कारागार में निरुद्ध बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है |
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लैन निवासी सुनील कुमार बिरसिया नें दर्ज करायी एफआईआर में कहा कि बीते 7 नवंबर 2023 को वह अपनी माँ कमला देवी के साथ कोषागार फतेहगढ़ से जीवन प्रमाण पत्र देकर वापस लौट रहे थे| उसी दौरान संजीब पारिया अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ आ गये और उन्हें अपने साथ कचेहरी में अपने वस्ते के भीतर रूम में ले गये| संजीब पारिया नें भवन संख्या 1/36,37 की सम्पत्ति के बारे में जिला न्यायालय व हाई कोर्ट इलाहाबाद में चल रहे मुकदमों को निपटाने के लिए 25 लाख की मांग की| आरोप है कि पारिया नें कहा जमीन से भी जाओगे और जान से भी | जिससे सुनील की माँ कमला देवी डर गयी और उन्हें 5 लाख रूपये दे दिये| बांकी रूपये बाद में देनें की बात की| जिसमे बाद पारिया नें जानें दिया | इसी दौरान कमला देवी की तबियत खराब हो गयी| जिसके बाद उनकी मौत हो गयी| मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक नर सिंह को दी गयी है| संजीब पारिया वर्तमान में जिला जेल शाहजहाँपुर में निरुद्ध हैं| उनके ऊपर गैंगेस्टर की कार्यवाही भी हो चुकी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]