बार एसोसिएशन का कानून तोड़नें में ‘अध्यक्ष’ को भी नोटिस

0
129

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला बार एसोसिएशन के द्वारा की जा रही कलम बंद हड़ताल में खुद अनुशासनहिनता के चलते बार अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है| उन्हें जबाब देनें के लिए तीन दिन का समय दिया गया है|
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विश्राम सिंह यादव को जिला महासचिव संजीब पारिया, अनुशासन समिति के सदस्य अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी, शिव प्रताप सिंह चीनू नें नोटिस जारी किया| जिसमे कहा है कि 24 सितंबर को पता चला कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की तरफ से वकालतनामा 22 सितंबर को एसडीएम सदर के न्यायालय में दाखिल किया गया है| जो कि “कलम बन्द हड़ताल के चलते अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। अनुशासन समिति नें तीन दिवस के अंदर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि किन परिस्थितियों में आपके द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है। अन्यथा की स्थिति में सामान्य सभा की बैठक आयोजित कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]