बार्ड व्याय के घर पहुंचकर एसपी ने ली चोरी की जानकारी

0
88

FARRUKHABAD: बीते बुधवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्कापुल निवासी बार्ड व्याय व सर्राफा व्यापारी अनिल वर्मा के घर तकरीबन 30 sp jogendra singhलाख रुपये  से अधिक का जेबर व नगदी चोरी हो गये थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पीड़ित के घर पहुंचकर चोरी के सम्बंध में पूछताछ की।

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह, शहर कोतवाल रूम सिंह यादव, पीड़ित अनिल वर्मा के घर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों से अलग अलग पूछताछ की। तकरीबन आधा घंटे से अधिक चली पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित के परिवारियों से मोबाइल सर्विलांस पर लगवाये जाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात वह शहर कोतवाली पहुंचे और मामले के सम्बंध में बैठकर विचार विमर्श किया।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]