बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से कुछ राहत

0
352


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे | कई दिनों से शहर में बादल आ-आ कर लौट रहे थे|। बुधवार को बादलों नें असर दिखाया। सुबह से ही मौसम बदलना शुरू हो गया। दिन में अंधेरा छा गया घने काले बादलों ने शहर में दोपहर झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

बताते चलें आठ दिन पहले जिले में भयंकर गर्मी पड़ रही थी। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से हवाओं में बदलाव हुआ। हवाओं में हुए बदलाव से मौसम को ठंडा कर दिया था। मौसम का बदलाव बुधवार को दिखाई पड़ा। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। धीरे-धीरे बादल घने होते गए और दोपहर में झमाझम बारिश हुई| जोरदार बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं लोगों को प्रचंड गर्मी से भी राहत मिलेगी। बारिश होनें पर लोग छतों व सड़कों पर बारिश में नहाते हुए नजर आये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]