बारिश के साथ चली तेज हवा से गलन में इजाफा,किसानो के खिले चेहरे

0
203

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कड़ाके की ठंड के बीच तेज हवाएं अब लोगों को परेशान कर रही है।गुरुवार को प्रदेश में मौसम ने करवट बदली और कई जगह पर बूंदाबांदी हुई। इससे सर्दी का सितम तो बढ़ा,लेकिन गेहूं की फसल के लिए वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है। किसान होरीलाल राजपूत,मनोज कुमार ने बताया कि इस बारिश से गेहूं, मसूर, तिलहन की फसलों को फायदा हुआ है।सामान्य तौर पर मटर, मसूर, उर्द, मूंग, चना आदि फसलों की सिंचाई नहीं होती है, लेकिन बारिश से इन फसलों की भी प्राकृतिक सिंचाई हो जाती है। इसलिए दलहनी फसलों को लाभ होगा। इसके अलावा बारिश से सरसों में लगा माहू रोग समाप्त हो जाएगा। इस बारिश से हम किसान खुश हैं। जनपद के कृषि विशेषज्ञो ने बताया कि सर्दियों के दिनों में होने वाली वर्षा या बूंदाबांदी से रबी फसलों को बहुत फायदा होता है।इससे फसलों को पानी मिलता है, साथ ही पाला से सुरक्षा भी।गेहूं की फसल के लिए तापमान का कम होना आवश्यक होता है। वर्षा होने से तापमान में कमी आती है, जिससे फसल के लिए बेहतर वातावरण मिलता है।

[adrotate banner="3"]

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं रविवार और आगामी सोमवार पुन: गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

[adrotate banner="2"]