बारात में फोटो खीचने पर महाभारत,दुल्हन ने किया शादी से इंकार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात फोटो खीचने को लेकर वर व बधू पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी| जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और  दुल्हे सहित पांच का मेडिकल कराया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम श्याम नगर निवासी मुन्ना लाल ने अपनी पुत्री रूबी का विवाह हिमांचल के नालागढ़ सिटी निवासी रामपाल के पुत्र शैलेन्द्र के साथ तय किया था| बीती रात शहर कोतवाली क्षेत्र के लकूला मसेनी मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात आयी थी|विवाह के बाद कमरे में फोटो ग्राफर फोटो खीच रहा था| उसी दौरान लड़की का भाई कुलदीप व अवनीश आ गया| उसने भी मोबाइल से वीडियो व फोटो बनाना शुरू कर दिया|
फोटो सेशन में व्यवधान होने पर दूल्हा शैलेन्द्र  से विवाद बढ़ गया| उसी दौरान हंगामा होनें की खबर पर दुल्हन की माँ शारदा आदि आ गयी| जिसके बाद वर व बधू पक्ष में जमकर महाभारत हुई| मारपीट में दूल्हा सहित तीन घायल हो गये| रूबी के बहनोई गोविन्द ने डायल 100 को फोन पर सूचना दी|सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर आ गयी और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया| पुलिस ने जाने के बाद फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई|जिसके बाद पुलिस ने पांच हो हिरासत में ले किया और कोतवाली ले आयी|
वही दूल्हा शैलेन्द्र ने बताया कि वह बिना दहेज का विवाह कर रहे थे| इसी लिए आर्टिफिशयल जेबरात आदि लेकर आये थे| नकली जेबरात देखकर वधू पक्ष के लोग भडक गये और मारपीट कर दी| पुलिस ने घायल दूल्हा शैलेंद्र उसके भाई गौरव व बहन नीलम के साथ में ही पिता रामपाल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|