मैजिक बुलेरो की भिड़न्त में दूल्हे के मामा की मौत, एक दर्जन बाराती घायल

0
122

sannuफर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के उजरामऊ के निकट हरदोई से फर्रुखाबाद की तरफ आ रही मैजिक उजरामऊ के निकट सामने से आ रही बुलेरो से टकरा गयी। जिससे दोनो गाड़ियों में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। दुर्घटना में दूल्हे के मामा की मौत हो गयी। [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

कायमगंज क्षेत्र में बारात में शामिल होने के लिए आ रही मैजिक के बुलेरो से टकराने से मैजिक में बैठे छोटेलाल पुत्र बेचेलाल निवासी बिल्सड़ पचदेवरा, मेवाराम निवासी बिल्सड़, अबधेश पुत्र मैकू कांठ शाहजहांपुर, पप्पू पुत्र लड़ैते निवासी बिल्सड़, भगवानदास पुत्र कन्हईलाल गदनापुर थाना कमालगंज, 20 वर्षीय आशीष पुत्र रामौतार शिवराजपुर लोनार हरदोई, 70 वर्षीय सन्नू पुत्र भद्दा निवासी भितिया थाना कांठ शाहजहांपुर, 60 वर्षीय लालाराम पुत्र बेचेलाल निवासी chotelalबिलसड़ पचदेवरा सहित अन्य कई गंभीर रूप से घायल हुए। दोनो वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी संतोष कुमार त्रिपाठी व सर्वेश कुमार ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सन्नू को मृत घोषित कर दिया। सन्नू अपने भांजे सुआलाल उर्फ सूरज की बारात में कायमगंज के गांव मुड़ौल जा रहे थे।

 

[adrotate banner="2"]