बारात में आये सर्राफा व्यापारी की पत्नी की नगदी, जेबर चोरी

0
111

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बढ़पुर स्थित उत्सव गेस्टहाउस में ग्वालियर के मतीपुर निवासी सर्राफा व्यापारी रामकुमार पुत्र रामेश्वरदयाल वर्मा की पत्नी के जेबर व नगदी चोरी हो गये।

[adrotate banner="3"]

रामकुमार ने बताया कि वह बीते दिन उत्सव गेस्टहाउस में अपनी पत्नी पुष्पलता व पुत्री रेनू के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात में अपनी पत्नी व बेटी के साथ गेस्टहाउस की छत पर सो गया। तभी अज्ञात चोरों ने उसकी पत्नी की पर्स चुरा ली। जिसमें 17 हजार रुपये, लगभग 60 हजार रुपये कीमती जेबर, दो मोबाइल व अन्य सामान भी चोरी हो गया। राजकुमार ने शहर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन शक की सुई गेस्टहाउस के कर्मचारियों पर ही घूम रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]