बाबी के रोजा अफ्तार बहाने सचिन का शक्ति प्रदर्शन

0
201

FARRUKHABAD : प्रदेश के होमगार्ड एवं पीआरडी राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव लव की लोकसभा टिकट अचानक हाथ से चले जाने के बाद कुछ दिनों तक लव एण्ड पार्टी बिलकुल खामोश से हो गये थे। लेकिन सियासत तो सियासत है, इसमें सह और मात का खेल चलता रहता है। कौन किसको कब मात दे दे इसे कोई नहीं जानता। बीते कुछ दिनों पूर्व से सचिन यादव की सक्रियता बढ़ने से राजनीति के समीकरणों के बदलने के आसार लगने लगे हैं। पूरा शहर शुभकामनाओं से पाट दिया गया है। ताकत दिखाने का एक मौका चाहिए था सो सचिन के बेहद करीबी पार्टी उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह बाबी के रखा रोड स्थित कास्तकार कोल्ड स्टोरेज पर पूरा हो गया। सचिन यादव के साथ बाबी के कोल्ड में रोजा अफ्तार के आयोजन पर जो भीड़ नजर आयी, उससे तो ऐसा लग रहा था कि अब सचिन भी विरोधियों से दो दो हाथ करने की ठान चुके हैं।

[adrotate banner="3"]

sachin yadav love[bannergarden id=”8″]

समाजवादी पार्टी की लोकसभा टिकट को लेकर पुनः संशय और आशंकाओं का दौर चल पड़ा है। रोजा अफ्तार पार्टी के बहाने सचिन ने अपनी ताकत का अहसास एक बार विरोधियों को कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बसों से भर भर कर कार्यकर्ता रोजा अफ्तार में शिरकत करने पहुंचे। मामला तो तब और रोमांटिक हो गया जब बहुजन समाज पार्टी के भोजपुर से पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी भी अपने समर्थकों के साथ सचिन व बाबी यादव के रोजा अफ्तार में आ गये।ahmad ansari
पूर्व विधायक के पहुंचने से भी माहौल में थोड़ी और गुनगुनाहट आयी। कार्यक्रम में कई अन्य पार्टियों Roza के चेहरे भी देखे गये। अफ्तार में सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे भाजपा में विलय हो चुकी जनक्रांति पार्टी के मोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। फिलहाल मोहन अभी किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हैं, लेकिन वह हरदोई के सांसद नरेश अग्रवाल के बेहद करीबी लोगों में से माने जा रहे हैं। फिलहाल इस रोजा अफ्तार के बाद सियासी समीकरणों के दावपेंच की चालों में बदलाव की स्थिति पनपने की संभावना जतायी जा रही है। रोजा अफ्तार कार्यक्रम के समाप्त हो जाने के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार और पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार पहुंचे। जिन्हें सचिन व मंत्री के द्वारा एक अलग कमरे में रोजा अफ्तार कराया गया।
mantri narendra singh[bannergarden id=”11″]
कार्यक्रम में भोजपुर क्षेत्र के विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, हाजी अहमद अंसारी, दिलशाद अहमद, जौली राजपूत, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]