बाबा रामभक्त व कांग्रेसी नेता के पुत्र में तनी, समाधि स्थल पर पुलिस तैनात

0
181

baba rambhakt dassuneel agrawalफर्रुखाबाद : शहर क्षेत्र के ग्राम टटियां नीवलपुर में बाबा रामभक्तदास व कांग्रेसी नेता में इस समय भूमि विवाद को लेकर तनातनी का माहौल बन गया है। जहां कांग्रेसी नेता राधारमण अग्रवाल के पुत्र सुनील अग्रवाल विवादित भूमि पर पत्नी के साथ पूरे दिन अनशन पर बैठे रहे तो वहीं बाबा भी मोर्चे पर भक्तों के साथ डटे रहे। प्रशासन की तरफ से समाधि स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

सुबह से ही टटियां में रामभक्तदास के अनुयायियों का पहुंचना शुरू हो गया था। क्योंकि बाबा रामभक्तदास बुधवार को समाधि लेने वाले थे। लेकिन बाबा ने अभी फिलहाल अपना निर्णय आगे बढ़ा दिया।वहीं बुधवार प्रात: ही कांग्रेसी नेता राधारमण अग्रवाल के पुत्र सुनील अग्रवाल व पुत्रवधू नीरज अग्रवाल पुलिस के साथ टटियां पहुंच गये। दोनो तरफ के लोग भूमि पर अपने अपने दस्तावेज दिखाकर दावा ठोक रहे हैं। बाबा का दावा है कि जिस जगह पर वह समाधि लेने जा रहे थे वह जगह उनके पैत्रक लोगों की है तो वहीं सुनील अग्रवाल ने भी अपना दावा ठोका है। फिलहाल विवादित भूमि पर पुलिस तैनात की गयी है।

[adrotate banner="2"]