बाबा रामदेव ने दिया राखी के प्रपोजल का जवाब

0
107

योग गुरु बाबा रामदेव ने आइटम गर्ल राखी सावंत के शादी के प्रपोजल को खारिज करते हुए उन्हें नसीहत दे डाली। एक टीवी रिऐलिटी शो में पहुंचे बाबा ने कहा कि अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसका नाम अपनी जुबां पर नहीं लाते।

[adrotate banner="3"]

आपको याद होगा कि जब राखी अपने शो के सिलसिले में पिछले दिनों दिल्ली में आई थीं, तब उन्होंने कहा था कि वह रामदेव को पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं।

बहुत दिनों से रामदेव इस मामले में कुछ कह नहीं रहे थे। लेकिन रामदेव जब एक शो में पहुंचे तो वह इस सवाल से बच नहीं सके। स्वामी रामदेव ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि किसी भी शो को प्रमोट करने के लिए किसी संत को टारगेट नहीं करना चाहिए। मुझे कई लोग प्यार करते हैं और मुझे सबसे ज्यादा प्यार करने वाली जनता है।

अब देखना होगा कि स्वामी जी की इस प्रतिक्रिया का जवाब राखी कैसे देती हैं। क्या एक और प्रेस कॉंफ्रेंस के जरिए या फिर सीधे हरिद्वार जाकर।

[adrotate banner="2"]